खागा । एसडीएम प्रहलाद सिंह ने क्षेत्र के सभी 17 क्रय केंद्र प्रभारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि खरीदे गए गेहूं को जल्द से जल्द एफसीआई गोदाम भेजें।
एसडीएम ने बताया कि विपरण शाखा खागा, किशनपुर, धाता, हथगाम, क्रय विक्रय समिति खागा, कृषि उत्पादन मंडी समिति खागा, कस्बा सोहन, विक्रमपुर, नरौली, अंजना भैरव, इटैली, सेठोरा सहित सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को पत्र भेजकर डंप गेहूं को भेजने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया कि इन सभी क्रय केंद्रों में 3221 किसानों का 12 जून तक 131269.5 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इसमें 102782 क्विंटल गेहूं एफसीआई के गोदामों में भेज दिया गया है। अभी 28487.5 क्विंटल गेहूं केंद्रों में जमा है। उन्होंने यह भी कहा है कि जिन टोकन वाले किसानों का गेहूं नहीं खरीदा गया है, उसे खरीदने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति लें।