फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहन, दलहन की फसलों को बढ़ावा दिए जाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वर्चुअल हुई राज्यस्तरीय खरीफ गोष्ठी में किसानों को कम लागत में खेती का तरीका बताया गया। अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जिले स्तर पर फसलों का प्लान तैयार किया जाए। तिलहन व दलहन की फसलों पर विशेष जोर दिया जाए। साथ ही किसानों को जैविक व कंपोस्ट खाद का अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। डीएपी पुराने रेट पर ही किसानों को मिले यह अधिकारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

वर्चुअल गोष्ठी में कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव कृषि, प्रमुख सचिव मत्स्य, पशुपालन, प्रमुख सचिव उद्यान तथा सिंचाई, विद्युत के साथ जिले के अधिकारी जुड़े रहे। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों ने कोविड-19 महामारी के संक्रमण काल में भी गेहूं एवं धान की रिकार्ड पैदावार की है।
दाल एवं तिलहन में भी निरंतर उत्पादकता वृद्धि हो रही है। किसानों ने खाद्यान्न पैदावार में प्रदेश को मजबूत किया है। जिन किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं पहुंची है, उनको इसके लाभ से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्याप्त बीज एवं यूरिया, डीएपी की व्यवस्था की है। डीएपी पुराने रेट पर ही किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। डीएपी की बोरियों पर मोटे अक्षरों में रेट प्रिंट कराए जाएं, ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो।
सभी जिलों में 15 दिन के अंदर किटनाशक एवं अन्य दवाओं को उपलब्ध करा दिया जाए। कृषि यंत्रों का अनुदान दे दिया जाए और इससे जुड़ी व्यवस्था को तत्काल ठीक कर लें। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए। इस अवसर पर डीएम अपूर्वा दुबे, सीडीओ सत्यप्रकाश, जिला कृषि अधिकारी/उप कृषि निदेशक बृजेश सिंह, अधिशाषी अभियंता सिंचाई रामसनेही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें