फतेहपुर। जिले में इस संक्रमण का प्रभाव कम होता नजर आ रहा है। बुधवार आठ नए कोरोना संक्रमित मिले लेकिन इससे दूनी तादाद में इस संक्रमण को मात देने वाले रहे। जिन्हें कोविड अस्पताल से घर जाने की छुट्टी दे दी गई।
कोरोना सेल को 646 सैंपल की रिपोर्ट मिली। इन नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 6425 हो चुकी है। अभी भी 3547 सैंपल की रिपोर्ट मिलनी बाकी है।
इन नए आठ मामलों के सामने आने पर प्रशासन ने प्रभावित बस्तियों को कंटेंटमेंट एरिया में तब्दील करने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि लगातार रिकवरी दर में सुधार हो रहा है। मौजूदा वक्त जिले में सिर्फ 211 एक्टिव केस हैं।