फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मई तक के लिए सराफा बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना महामारी से परेशान सराफा व्यवसायियों ने दो मई तक कारोबार ना करने का फैसला लिया है। सराफा कारोबारियों ने यह फैसला कोरोना संक्रमण के चलते बाजार के हालात को देखते हुए लिया है। शादी विवाह के दौर में लिए गए इस फैसले से उन परिवारों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं, जिनके यहां वैवाहिक उत्सव होने हैं।
विज्ञापन

चौक स्थित कार्यालय में सोमवार फतेहपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पन रस्तोगी ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए साथी कारोबारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की और उनसे रायशुमारी ली। तय हुआ कि सराफा बाजार मंगलवार से दो मई तक के लिए बंद रहेगा।
दरअसल, 27, 28, 29, 30 अप्रैल और एक व दो मई को सहालग की तिथियां हैं। ऐसे में सराफ एसोसिएशन के इस फैसले से वह परिवार परेशान हो सकते हैं, जिनके यहां वैवाहिक कार्यक्रम होने हैं और अभी तक वर और वधू के जेवरात नहीं खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि वर्चुअल मीटिंग में सहमति से बाजार बंदी का यह फैसला लिया गया है। सहमति व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बृजेश सोनी, मोनू रस्तोगी, सोनू गुप्ता, साकेत गुप्ता, दीपू, रवि, मुन्ना लाल सोनी, राम रस्तोगी, अभिषेक रस्तोगी, नफीस, महताब, अतुल रस्तोगी, रवि गुप्ता, अमित सोनी, अमन, उमेश सोनी (जिलाध्यक्ष स्वर्णकार समाज), रोहित और उत्तम रस्तोगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें