फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में 203 को कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। थोक के भाव निकल कर सामने आने वाले कोविड-19 केस लोगों को डरा रहे हैं। रविवार को अब तक का रिकॉर्ड टूट गया। एक दिन में 203 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ऐसे में अब जिले में एक्टिव केस की तादाद हजार का आंकड़ा पार कर गई है।
विज्ञापन

जिले में हर रोज बड़ी संख्या में कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को मिली रिपोर्ट चौंकाने वाली रही। जिला कोरोना सेल को 3000 भेजे गए सैंपल की हासिल रिपोर्ट में 203 संक्रमित पाए गए। इस संख्या के साथ जिले में अब कोरोना संक्रमित एक्टिव केस बढ़कर 1077 हो गए हैं। नोडल अफसर डॉ. केके श्रीवास्तव ने बताया कि यह नतीजे 1200 एंटीजन और 1800 आरटी पीसीआर की हुई जांच के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें