फतेहपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ऑक्सीजन पावर प्लांट सौरा का निरीक्षण किया और ऑक्सीजन स्टॉक के संबंध में जानकारी ली। जिले के अस्पतालों में निर्बाध रूप से आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जिले के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए। ऑक्सीजन की कालाबाजारी बर्दास्त नहीं की जाएगी। कोई भी व्यक्ति ऑक्सीजन की कमी से न मरे, इसके लिए पूरी कोशिश रहेगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा की किसी भी मरीज के सामने ऑक्सीजन की कमी न आने पाए। सभी सीएचसी एवं पीएचसी में ऑक्सीजन के सिलिंडरों को पहुंचाया जाए। प्रत्येक सरकारी अस्पताल में नोडल अधिकारी के अलावा संगठनात्मक रूप से भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
कहा की डॉक्टर की रिपोर्ट, आधार कार्ड के साथ संसद कार्यालय, विधायक या जिलाध्यक्ष के लेटर पैड पर लिखवा कर लाने पर ऑक्सीजन की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। सांसद ने लोगों से अपील की कि मास्क लगा कर ही निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा मौजूद रहे।