फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित हो गया बाजार, नहीं दिख रही भीड़भाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण का बाजारों में खासा असर दिखने लगा है। शहर के बाजारों से भीड़भाड़ गायब है। शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कुल 59 घंटे के लॉकडाउन रहने से बाजार बंद रहेंगे। ऐसे में व्यापारी वर्ग खासा परेशान है।
विज्ञापन

क्योंकि अब सप्ताह में सिर्फ चार दिन ही बाजार खुल पाएंगे। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन ने हर सप्ताह 59 घंटे के लॉकडाउन का निर्णय लिया है। लॉकडाउन शुक्रवार की शाम आठ बजे से लागू हो जाएगा। 59 घंटे बाद सोमवार सुबह सात बजे खोला जाएगा।
लॉकडाउन ने व्यापारियों को खासा प्रभावित किया है। बिक्री में करीब 70 प्रतिशत तक की कमी आई है। शनिवार और रविवार के अलावा गुरुवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार नहीं खुलेंगी। यानी सप्ताह में चार दिन ही बाजार खुल सकेंगे। व्यापारियों का मानना है कि पिछले साल के घाटे से अभी तक व्यापारी उबर नहीं पाए हैं, अब फिर से सप्ताह में तीन दिन की बंदी ने नई परेशानी खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें