फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन अनुमति लेकर कराना होगा बैनामा ...

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। संक्रमण काल में सरकारी कार्यालयों में जुटने वाली भीड़ को कम करने के लिए निबंधन कार्यालय ने स्मार्ट तरीका निकाला है। अब बैनाम कराने से पहले क्रेता को विभाग से ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना होगा। गुरुवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई और अग्रिम आदेशों तक यही व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

अभी तक बैनामा कराने से पहले ऑनलाइन आवेदन किया जाता था। अब उसी आवेदन के साथ टाइम स्लॉट का एक ऑप्शन आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। जिसमें आपको अपनी सहूलियत के हिसाब से तारीख और समय चुनना होगा।
आप जिस तारीख को बैनामा कराना चाहते हैं, उसका चयन करते ही आपको समय का चयन करना होगा। एक बैनामे के लिए 10 मिनट का समय दिया गया है। यह समय सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर डेढ़ बजे से शाम को चार बजे तक का होगा। बीच में एक से डेढ़ बजे तक लंच टाइम रहेगा।
विज्ञापन

इस तरह से एक दिन में बैनामा कराने के लिए साढ़े पांच घंटे का समय निर्धारण किया गया है। इस अवधि में प्रतिदिन-प्रति बैनामा 10 मिनट के औसत से 33 बैनामा होंगे। सहायक महानिरीक्षक निबंधन सुभाषचंद्र मिश्र ने बताया कि अभी तक आम तौर पर एक बैनाम में औसतन तीन से पांच मिनट का वक्त लगता है और एक दिन में 55 से 60 बैनामे होते हैं। समयसीमा निर्धारित हो जाने से यह औसत घटकर 33 पर निर्धारित हो गया है।
इससे जिले की तीनों तहसीलों के उपनिबंधन कार्यालयों में भीड़ भी कम होगी, साथ ही आम आदमी को बैनामा कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। लोग खुद ही अपनी सुविधा के अनुसार दिन, तारीख और समय तक चुन सकेंगे और उसी समय पर आकर बैनामा कराकर चले जाएंगे। गुरुवार को इस सुविधा को शुरू कर दिया गया है और पहले दिन सदर रजिस्ट्री कार्यालय में 32 लोगों ने ऑनलाइन समय चुनकर बैनामा कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें