फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: गर्मी से पहले एडवांस में बनाकर रखे 200 ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विभाग ने गर्मी बढ़ने के साथ होने वाले बिजली संकट से निपटने के लिए तैयारी तेज कर दी है। अब कहीं भी यदि ट्रांसफार्मर फुंका तो उसे 48 घंटे में बदला जाएगा। स्टोर में 200 ट्रांसफार्मर को रिजर्व में रखा गया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि क्योंकि विभाग के आंकड़े बताते हैं कि गर्मी के सीजन में महीने में करीब 100 ट्रांसफार्मर फुंकते हैं। जबकि क्षमता महीने में 800 ट्रांसफार्मर बनाने की ही है।
विज्ञापन

बढ़ते तापमान के साथ कूलर, पंखा और एसी चलने शुरू हो गए हैं। इससे ट्रांसफार्मरों पर लोड भी बढ़ गया है। जैसे-जैसे गर्मी और बढ़ेगी ट्रांसफार्मरों के फुंकने के मामले भी बढ़ेंगे। वर्कशाप में रोज जितने ट्रांसफार्मर बनाए जाते हैं, उससे ज्यादा जलने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज होती हैं।
इस समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने वर्कशाप में पुराने ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करा करके रिजर्व में रख लिए हैं। विद्युत विभाग के आंकड़ों की बात करें तो गर्मी में रोज 30 से 35 ट्रांसफार्मर जलते हैं। इस हिसाब से महीने भर में वर्कशाप में करीब एक हजार ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

जबकि मुराइन टोला वर्कशाप में 300 और बेरुईहार वर्कशाप में 500 ट्रांसफार्मर महीने में बनाने की ही क्षमता है। 200 ट्रांसफार्मर रिजर्व में होने से विभाग को बड़ी राहत मिली है। अब शिकायत मिलते ही ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें