फतेहपुर। दिन प्रतिदिन कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही 61 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। एक्टिव केस 64 हो गए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर कोरोना संक्रमितों के क्षेत्रों को बैरीकेडिंग कराई गई है।
बुधवार को 565 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। जिसमें से 23 लोग संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक कोरोना एक्टिव केस 64 हो गए हैं। वहीं, बुधवार को कोरोना के टीके भी लगाए गए। 3220 लोगों ने कोरोना के टीके लगवाए। हालांकि वैक्सीन की अगली खेप न मिलने के कारण आज टीकाकरण में संकट खड़ा हो सकता है।
क्योंकि जिले से भेजी गई डिमांड के सापेक्ष अभी तक तक वैक्सीन प्राप्त नहीं हुई है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को गोपालगंज में 200, विजयीपुर में 30, धाता में 340, देवमई में 300, पीपी सेंटर में 220, हसवा में 300, बहुआ में 100, हथगाम में 120 और असोथर में 220 खुराक बची हैं। शेष स्थानों पर टीके नहीं बचे हैं। सीएमओ डा. जीके माहेश्वरी ने बताया कि शासन को पत्र लिखा है, वैक्सीन जल्दी ही मिल जाएगी।