फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी बनकर गांव का बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। क्षेत्र के नरैनी गांव की श्रद्धा तिवारी का समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। परिजनों के साथ गांव के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं। श्रद्धा तिवारी अपने माता, पिता और गुरुजनों को इस सफलता का श्रेय दे रही हैं।
विज्ञापन

नरैनी गांव के गिरीश तिवारी जहानाबाद के आदर्श इंटर कालेज में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। पुत्री श्रद्धा ने कक्षा एक से पांच तक गांव के प्राथमिक पाठशाला में शिक्षा हासिल की। इसके बाद जहानाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा छह से आठ तक और हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा विवेकानंद विकास संस्थान इंटर कालेज जहानाबाद से पूरी की। फिर कानपुर से बीएससी व एमएससी गणित से किया।
इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी की और बैकलॉक परीक्षा 2016 में शामिल होकर 138वां स्थान हासिल करके समीक्षा अधिकारी बनीं। श्रद्धा ने बताया कि प्रतिदिन चार से पांच घंटे की नियमित पढ़ाई से सफलता मिली। उन्होंने कहा प्रतियोगी परीक्षा कोई भी हो, गहन और नियमित अध्ययन से ही सफलता मिलती है। श्रद्धा की नीता तिवारी और उनके परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें