फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने पर 20 लोगों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। बढ़ते कोरोना संक्रमण और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 20 लोगों पर मास्क न लगाने पर जुर्माना वसूला गया। जबकि 10 वाहनों का ई-चालान हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बे के आंबेडकर चौराहे पर वाहन व मास्क चेकिंग अभियान बिंदकी पुलिस ने चलाया। कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने मास्क पहनने की अनिवार्यता लागू कर रखी है। बावजूद इसके लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं। पुलिस ने 20 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा और 100-100 रुपये का जुर्माना लगाया। वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन सवारी, हेलमेट न लगाने, कागज न रखने पर 10 वाहनों का ई-चालान किया गया।
कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि लोग मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। बाइक सवार हेलमेट का प्रयोग करें और गाड़ी के सभी कागज साथ में रखें। चेकिंग के दौरान कस्बा इंचार्ज रीतेश कुमार राय, हेड कांस्टेबल संदीप तिवारी, रमन यादव, अखिलेश मौर्य, आशीष यादव, महिला आरक्षी पूजा यादव, कृष्णा और दिव्यांगना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें