फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन के उत्पीड़न से परेशान किसान ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। बिजली विभाग के एक लाइनमैन से परेशान किसान की डलमऊ गंगा पुल पर साइकिल और बैग लावारिश हालत में मिले हैं। बैग में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें गंगा में कूदने की बात लिखी है। पुलिस ने गंगा में डाल डलवाकर किसान की खोजबीन कराई लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

हथगाम क्षेत्र के इरादतपुर धानी (बड़ी संझिया) गांव निवासी राजू साहू (50) पत्नी व चार बच्चों के साथ रहकर खेती करता था। वह बुधवार की दोपहर परिजनों को बिना कुछ बताए साइकिल और एक बैग लेकर निकला था। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की।
गुरुवार सुबह डलमऊ थाने से जानकारी दी गई कि राजू की साइकिल डलमऊ गंगा पुल की रेलिंग पर मिली है। एक बैग में उनका सुसाइड नोट मिला है। एक जोड़ी चप्पल भी मिली है। राजू का बेटा व भाई डलमऊ गंगा पुल पहुंचे और साइकिल, चप्पल और बैग की पहचान कर ली। पुलिस ने पुल के नीचे नदी में जाल डालकर राजू की खोजबीन कराई। हालांकि की देर शाम तक पुलिस को राजू का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

राजू ने अपने सुसाइड नोट में हथगाम क्षेत्र के एक लाइनमैन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और उसी से परेशान होकर गंगा नदी में कूदने की बात लिखी है। इंस्पेक्टर डलमऊ राजेश सिंह ने बताया कि राजू को खोजने का प्रयास चल रहा है। शुक्रवार की सुबह से फिर से प्रयास किया जाएगा। गुरुवार को डलमऊ पुल से नदी के बहाव की ओर काफी दूर तक गोताखोरों को लगाया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। सुसाइड नोट में लाइनमैन की ओर से परेशान किए जाने की बात लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें