फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका सालिड वेस्ट प्लांट मरम्मत के लिए लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका ने सालिड वेस्ट प्लांट चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। दो करोड़ चार लाख की धनराशि स्वीकृत होने के बाद नगर पालिका ने जलनिगम को प्लांट की मरम्मत कराने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

एक दशक पहले से बंद सॉलिड वेस्ट प्लांट पूरी तरह से कबाड़ हो चुका है। कीमती पुर्जे लोग खोल ले गए हैं। प्लांट के अंदर कूड़ा डंप है। शासन ने कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान के लिए प्लांट चलाने के निर्देश दिए हैं।
इसके लिए 15वें वित्त से दो करोड़ चार लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। बजट स्वीकृत होने के बाद नगर पालिका ने प्लांट की मरम्मत के लिए निदेशक सीएंडडीएस जलनिगम को पत्र भेजा है। सफाई निरीक्षक राकेश कुमार गौड़ ने बताया कि प्लांट मरम्मत के लिए लिखा पढ़ी कर दी गई है। नए सत्र में प्लांट की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें