फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख का झांसा देकर टप्पेबाज 20 हजार ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बैंक के बाहर कैश लेकर निकले एक युवक को झांसा देकर बाइक सवार टप्पेबाज 20 हजार की नगदी उड़ा ले गए। कुछ देर बाद युवक ने टप्पेबाजों का बैग खोला तो उसके होश उड़ गए। बैग में कागजात और पॉलिथीन थी। वह काफी देर तक आरोपियों को नउवाबाग तक तलाशने पहुंचा लेकिन पता नहीं चला। पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के लाठी मोहल्ला निवासी अनिल मिश्रा सेवानिवृत्त लोको पायलट हैं। उनका बैंक ऑफ बड़ौदा जीटी रोड खेलदार में खाता है। खाते की 20 हजार की चेक देकर परिचित सुनील को गुरुवार दोपहर भुगतान लाने को भेजा। सुनील ने बैंक से 20 हजार रुपये निकाले और बाहर निकला। सड़क पार करते ही सुनील को एक युवक मिला।
युवक ने सुनील को रोक लिया। दो लाख रुपये बैग में होने का झांसा दिया और बैग सुनील को थमा दिया। कुछ देर बाद बैग लेने की बात कही। इस दौरान एक और बाइक सवार पहुंचा। तभी बैग देने वाले युवक ने सुनील से 20 हजार रुपये मांगे। बाद में बैग से 50 हजार रुपये निकाल कर देने का लालच दिया।
विज्ञापन

लालच में फंसकर सुनील ने 20 हजार रुपये युवक को थमा दिए। युवक बाइक सवार साथी के साथ बैठकर चला गया। इस दौरान बैंक ड्यूटी पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। कार्यवाहक कोतवाल प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें