फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट इलाज कराने वालों की भी करें होम विजिट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। क्षय रोगियों की सेवाओं का जायजा लेने को सोमवार सीएमओ डॉ. सूर्य प्रकाश अग्रवाल, स्थानीय अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण में गंदगी दिखने पर नाराजगी जाहिर की। मरीजों से संपर्क के मुद्दे पर भी नाराज हुए और होम विजिट पर जोर दिया। साथ यह भी कहा कि एक भी रोगी बीच से दवा न छोड़ें। इसके लिए संपर्क में रहें। प्राइवेट इलाज कराने वालों को भी देखा जाए ताकि क्षय रोग का उन्मूलन किया जा सके।
विज्ञापन

तुराबअली का पुरवा स्थित क्षय अस्पताल में सीएमओ दूसरे पहर पहुंचे। उन्होंने पूरे अस्पताल पर घूम कर नजर दौड़ाई तो कई जगह पर गंदगी से सबका हुआ। इस पर मेडिकल आफीसर को निशाने पर लेते हुए आइंदा के लिए सचेत किया। कहा कि रोजाना अस्पताल का सैनिटाइज किया जाए। सीएमओ ने बीच में दवा छोड़ने वाले मरीजों के बारे में जानकारी मांगी तो अस्पताल प्रशासन उसे उपलब्ध नहीं करा सका। उन्होंने साफ कहा कि कोई मरीज बीच में दवा न छोड़ने पाए। इसके लिए उनके घर तक जाएं और समझाएं। यह काम प्राइवेट इलाज कराने वाले मरीजों के साथ हो। सीएमओ को निरीक्षण के दौरान छह कर्मचारी गायब मिले। जिससे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें