फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को फंसाने की धमकी पर निशक्त ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज(फतेहपुर)। परिवार को एक मामले में फंसाने की धमकी से आहत निशक्त ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे ने एक युवती के परिजनों पर परिवार को फंसाने की धमकी देने पर पिता के फांसी लगाने की आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राजू निषाद (50) रविवार रात घर से जंगल जाने को निकला था। वह रात को घर नहीं लौटा। ग्रामीणों ने रविवार सुबह सहबसी मोड़ के पास बबूल के पेड़ पर अंगौछे के फंदे पर उसका शव लटका देखा।
सूचना पर पहुंचे राजू के भाई रामसजीवन ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने शव उतारा। राजू के तीन बेटे कल्लू, जसवंत, रोहित और पुत्री रिंकी है। वह पैर से निशक्त था। पत्नी राजेश्वरी और बेटे दूसरे के खेत में मेहनत मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

बेटे कल्लू का आरोप है छोटा भाई रोहित एक लड़की के साथ घूमते पकड़ा गया था। तभी से लड़की के परिजन पूरे परिवार केे फंसाने की धमकी दे रहे थे। इसी बात से पिता तनाव में थे। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें