प्राथमिक विद्यालय रहमत दौलतपुर में वृक्षा रोपण करते महिला मंडल दल के पदाधिकारी
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जमराव महिला मंडल दल की ओर से कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रवासियों को मॉस्क, साबुन, सैनिटाइजर दिया गया। भिटौरा के प्राथमिक विद्यालय रहमत दौलतपुर में क्वारंटीन लोगों को जागरूक कर आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड कराया गया। साफ-सफाई एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए कहा गया।
संस्था के सहयोग से पौधरोपण में बरगद, पाखर, नीम, चितवन, आम, अमरूद, बेल, नींबू, चिल्वर आदि पौध लगाए गए। इस मौके पर संस्था से रामप्रकाश मौर्य, जयकेशन मौर्य, वंशिका फाउंडेशन के निदेशक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, व्यापारी सौरभ रस्तोगी, मनोज कुमार, धर्मेंद्र, ननकऊ मौर्य, विनोद आदि रहे। संवाद