फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का टीला ढहने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के औरेई गांव मे सुबह लगभग नौ बजे गांव किनारे बने तालाब में पीली मिट्टी खोदते समय टीला धसने में किशोर की दबकर मौत हो गई। गांव के रामकिशोर रैदास का बेटा अंकेश (14) पांच साथियों के साथ सिगरेवा तालाब मे पीली मिट्टी खोदने गया था। यहां पहले भी मिट्टी खोदी जा रही थी। टीला काफी ऊंचा था। मिट्टी खोदते समय टीला ढह गया। जिसमें अंकेश दब गया। साथी लड़कों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। छोटा भाई अंकुश, बहन गौरी व मां उर्मिला का रो- रोकर हाल बेहाल दिखा। थानेदार विनोद कुमार घटनास्थल पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें