फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में साइकिल दुकान, गृहस्थी जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के कटराअब्दुल गनी मोहल्ले में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से साइकिल की दुकान में आग लग गई । आग ने दूसरी मंजिल में रहने वाले परिवार की गृहस्थी को चपेट में ले लिया। परिवार के लोग किसी तरह से जान बचाकर नीचे उतरे। दमकल और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। ज्वालागंज बस अड्डे के पहले कटरा अब्दुल गनी मोहल्ला अंतर्गत सतीश गुप्ता का तीन मंजिला मकान है। सबसे नीचे शंकर लाल गुप्ता साइकिल की दुकान खोले हैं। दूसरी मंजिल में सतीश के दामाद अवनीश कुमार गुप्ता परिवार समेत रहते हैं। अवनीश ने बताया आग करीब रात के 11:30 बजे लगी थी। आंगन से धुआं आने पर आग की जानकारी हो सकी। वह लोग नीचे आए। शोर मचाने पर पड़ोसी होटल मालिक अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंचे। मालिक को बुलाकर दुकान खुलवाई। दमकल कर्मियों को बुलाया गया। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग शांत हुई। उनके कमरों तक आग पहुंच गई थी। टीवी, फ्रिज कूलर खाने पीने का सामान सब कुछ आग की चपेट में आ चुका था। साइकिल दुकान में ही उनकी और रिश्तेदारों की बाइक खड़ी हुई थी। वह सब भी जल गई। करीब तीन लाख का नुकसान दुकानदार का हुआ है । उनका करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर तहसील कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। एफएसओ एके सिंह ने बताया आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। परिवार से नुकसान की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें