फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सात मोबाइल के साथ दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। चोरी के सात मोबाइल के साथ पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ चोरी, छिनैती के मोबाइल बरामदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बकेवर प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुसाफा चौकी इंचार्ज सुनील यादव ने टीम के साथ सोमवार को कंजरन डेरा तिराहे के पास से कुंदनपुर निवासी प्रहलाद सिंह उर्फ ध्रुव सिंह, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बराती नगर निवासी आदित्य सिंह को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी के तीन मोबाइल मिले हैं। जांच के दौरान इन लोगों ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को मोबाइल बेचे थे।
विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर चार और मोबाइल बरामद किए गए। कुछ सात मोबाइल बरामद हुए। ये लोग दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचते हैं। चकमा देकर दुकानदार का मोबाइल पार कर देते हैं। इस तरह से कई घटनाओं को अंजाम देते हैं। ग्रामीणों को कम दाम में बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें