फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के परिवार से 20 साल बाद गई प्रधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पूर्व विधायक आदित्य पांडेय के भतीजे आशीष पांडेय पाराधनई ग्रामसभा से प्रधान पद का चुनाव हार गए हैं। पिछले 20 साल से पूर्व विधायक के परिवार में ही प्रधानी रही है। हालांकि, इसी दौरान बीच में एक बार उनका समर्थक भी चुनाव जीत चुका है।
विज्ञापन

वर्ष 2000 में पूर्व विधायक के भतीजे आशीष की पत्नी माधुरी चुनाव जीतीं थीं। इसके बाद सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई तो पूर्व विधायक ने समर्थक रामा देवी बाल्मीकि को चुनाव जिताने में सफलता हासिल की थी। 2010 में पूर्व विधायक के भतीजे संजीव की पत्नी लक्ष्मी देवी चुनाव जीतीं। 2015 के चुनाव में भतीजे आशीष की पत्नी माधुरी पांडेय फिर प्रधान निर्वाचित हो गईं। इस बार भतीजा आशीष खुद चुनाव में उतरे थे। चुनाव में प्रतिद्वंदी सोमू पांडेय को 332 मत मिले हैं। शैलेंद्र साहू 327 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे। पूर्व विधायक के भतीजे आशीष पांडेय को 144 मत पाकर हार का मुह देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें