फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बहू को घर से निकालने पर चटकीं लाठियां, आठ पर मुकदमा

Sat, 28 Sep 2024 02:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटी समेत तीन महिलाएं घायल, दोनों पक्षों से दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खखरेरू। घर से बहू को निकालने के विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मां बेटी समेत तीन महिलाएं घायल हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ पर मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के हकीमपुर खंतवा नट डेरा गांव के अली हसन की पुत्री अन्नो की शादी गांव के गुड्डू के साथ हुई थी। शादी के बाद गुड्डू पुत्री को प्रताड़ित करने लगा। उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया। उसकी पत्नी जलीलुल पुत्री को लेकर दामाद के घर पहुंची। जहां दामाद ने अपने पिता नियामत व परिवार के मंसूर, परवेज संग मां और बेटी को पीटा।
विज्ञापन

उधर, नियामत अली पक्ष से पुलिस ने हासिम, अली हसन, इस्माइल, शफीन नट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि विवाद पर उसे और पत्नी सागरा बानो को गाली गलौज कर पीटा गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



सांप के काटने से बच्ची की मौत
खखरेरू। थाना क्षेत्र के कनपुरवा लक्ष्मीबाई नगर में सांप के काटने से छह साल की काव्या देवी की मौत हो गई। पिता विनोद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि काव्या अपनी मां ममता देवी के साथ छत पर सो रही थी। करीब भोर पांच बजे काव्या को सांप ने काट लिया। इलाज को लेकर जाते समय रास्ते में काव्या की सांस थम गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें