फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से जलकर राख हुआ पांच बीघे का फसल अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। सिधांव गांव में हाईटेंशन बिजली के तारों से निकली चिंगारी खेतों पर गिरी तो वहां पड़े अवशेषों में आग लग गई। लपटें उठने लगीं तो किसानों ने दूसरे खेतों की फसल को बचाने के लिए रास्ते में जुताई कर दी। दमकल भी मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के सिधांव गांव में बिजली की हाईटेंशन तार खेतों के ऊपर से निकली है। शुक्रवार दोपहर बाद तार से निकली चिंगारी महिला किसान सुमित्रा देवी के खेतों में गिरी। खेतों में अवशेष पड़ा था। इससे आग लग गई। अवशेष करीब पांच बीघे में था, ऐसे में चंद मिनट में ही खेत से लपटें उठने लगीं।
यह देख लोग घबरा गए और आग बुझाने के लिए पहुंचे। पास में ही दूसरे किसानों के खेत थे, जिसमें फसल लगी हुई थी। किसानों ने ट्रैक्टरों के जरिए दोनों खेतों के बीच जुताई कर आग को रोकने का प्रयास किया और दमकल को सूचित किया। दमकल सही समय पर पहुंची तो ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। जिससे किसानों की फसल नहीं जल सकी।
विज्ञापन

आग से जली पांच बीघा गेहूं की फसल
स्थानीय थानाक्षेत्र के खोटिला गांव निवासी रघुवीर, बलवीर, चुन्ना के खेतों में शुक्रवार की दोपहर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक किसान लपटों को बुझाते, करीब पांच बीघे फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसानों ने आग लगने की सूचना राजस्वकर्मियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें