फतेहपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में एक्सिस बैंक के बगल में मॉडल शाप खोलने के विरोध में मोहल्ले के लोग उतर आए हैं। शनिवार को यहां के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया और मॉडल शाप को हटाने की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया है कि जहां पर मॉडल शाप खोली जा रही है, उसके सामने स्कूल और कोचिंग सेंटर संचालित हैं। कोचिंग में छात्राएं विभिन्न नौकरियों की तैयारियां करने आती हैं। मॉडल शाप के अगल-बगल संभ्रात लोग रहते हैं। लोग शराब पीने के बाद बदसलूकी करेंगे। ऐसी हालत में यहां पर मॉडल शाप खोला जाना कतई उचित नहीं है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में जगरानी वर्मा, निशा देवी, गीता देवी, ऊषा तिवारी, आशा तिवारी, मनोज कुमार, गीता गुप्ता, राजबहादुर सोनी, सौरभ गुप्ता, अतुल कुमार सोनी, धर्मेंद्र कुमार मौर्य, रामकली गुप्ता, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, ललित कुमार आदि शामिल हैं।