फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः ट्रेलर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा व तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। गिट्टी लदे ट्रेलर की टक्कर से मंगलवार सुबह बिजली का खंभा टूट गया। खंभा तार समेत टूटकर ट्रेलर पर गिरा। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने फौरन बिजली की आपूर्ति बंद करा दी। सड़क पर तार टूटा पड़ा होने से दो घंटे तक यातायात भी बाधित रहा। करीब 50 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ट्रेलर चालक के खिलाफ बिजली विभाग के जेई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

औंग कस्बे से स्टेशन जाने के लिए चौराहे पर गिट्टी लदा ट्रेलर मुड़ रहा था। तभी ट्रेलर बिजली के खंभे से टकरा गया। खंभा और तार टूटकर ट्रेलर पर गिरे तो हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त उधर से गुजर रहे छात्र-छात्राओं को दुकानदारों ने तुरंत सचेत कर रुकने के लिए कहा और उपकेंद्र में सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। हादसे में चालक लल्लन भी बाल-बाल बचा। खंभा टूटने के बाद स्टेशन रोड पर आवाजाही बंद हो गई। इससे कानपुर-हाईवे पर भी जाम लगने लगा।
दुर्गागंज उपकेंद्र के जेई रवि कुमार, हाईवे पेट्रोलिंग टीम क्रेन के साथ मौके पर पहुंची। खंभे को क्रेन के जरिये हटाया जा सका। इससे करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। वहीं, करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही। जेई रवि कुमार ने बताया बिजली विभाग का नुकसान हुआ है। ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कुछ घंटे बाद बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें