फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः जयपुरिया स्कूल की अनफिट बस सीज

विज्ञापन
15 जुलाई को प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। एआरटीओ विभाग अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चला रहा है। दिल्ली नंबर की सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में संचालित एसी बस मंगलवार को सीज की गई। बस में कोई भी मानक पूरे नहीं मिला। बस की एनओसी तक विभाग में नहीं जमा है।
विज्ञापन

मानक के विपरीत दौड़ रहे स्कूली वाहनों के चेकिंग अभियान में पिछले चार दिनों में 20 वाहनों का चालान किया गया है और तीन बसों को सीज किया जा चुका है। अमर उजाला ने 15 जुलाई को परमिट का पता नहीं और फर्राटा भर रहे स्कूली वाहन शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई।
एआरटीओ द्वितीय जीएन मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान मंगलवार दोपहर जयपुरिया स्कूल की अनफिट बस मिली। बस दिल्ली नंबर की है। इसकी एनओसी नहीं है। परमिट, फिटनेस समेत स्कूली वाहन के कोई मानक पूरा नहीं है। इसलिए इसे सीज करने की कार्रवाई की गई है। इसी स्कूल की अनफिट पांच बसों का पहले चालान किया जा चुका है। स्कूली वाहनों की चेकिंग में फिटनेस, कैमरा, जीपीएस, फर्स्ट एड किट, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जा रही है।

बस सीज करती एआरटीओ की टीम। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें