फतेहपुर। पीएसी मैदान में शुक्रवार को बास्केटबॉल और हैंडबॉल का फाइनल मैच 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर और 36 बटालियन वाराणसी के बीच खेला गया। बास्केटबाल का मैच फतेहपुर की टीम 16 अंकों से विजयी रही।
12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन की हैंडबॉल क्लस्टर (हैंडबॉल और बास्केटबॉल) प्रतियोगिता-2025 के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहले बास्केटबॉल के फाइनल मैच में फतेहपुर और वाराणसी की 36 बटालियन के बीच हुआ। इसमें कड़ी टक्कर में फतेहपुर ने 50 अंक प्राप्त किए। वहीं, वाराणसी ने 34 अंक अर्जित किए। इस तरह से फतेहपुर ने 16 अंक से विजय हासिल की।
दूसरा मैच हैंडबॉल का फाइनल खेला गया। ये मैच भी फतेहपुर और 36 बटालियन वाराणसी के बीच खेला गया। इसके परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं। मैच के दौरान आयोजन के सचिव व सेनानायक सर्वानंद सिंह यादव खिलाड़ियों के हौसलाअफजाई के लिए मौजूद रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। तीन दिवसीय मैच के अंतिम दिन शनिवार को विजेता टीमों को डीआईजी पुरस्कृत करेंगे।