फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: गंगा में फिर बहकर आया शव, असनी घाट पर मल्लाहों ने निकाला, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Tue, 01 Jun 2021 07:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी गंगा नदी में शवों का बहकर आना जारी है। फतेहपुर में पिछले दो दिनों में दो अलग-अलग जगहों पर गंगा किनारे शव मिलने से अधिकारी हरकत में आ गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कराया अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में गंगा नदी में शवों के बहकर आने का सिलसिला जारी है। रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर गंगा में छह शव मिलने के बाद मंगलवार को भी हुसैनगंज में एक शव गंगा में उतराता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मल्लाहों से शव निकलवाया और उसका अंतिम संस्कार कराया। 
विज्ञापन


रविवार को मलवां थानाक्षेत्र के कोटिया गांव में गंगा नदी किनारे लोगों ने एक शव देखा था। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और शव का अंतिम संस्कार कराया था। इसी दिन हुसैनगंज क्षेत्र में गंगा नदी में पांच शव उतराते मिले थे। यह सभी बहकर यहां पहुंचे थे।

पुलिस ने इन शवों को नदी में निकलवाकर अंतिम संस्कार कराया था। मंगलवार की सुबह असनी घाट पर नदी में लोगों ने एक शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। हुसैनगंज पुलिस असनी घाट पहुंची और मल्लाहों के जरिए शव को बाहर निकलवाया। क्षत-विक्षत हो चुके शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन


दो दिन पहले भी बहकर आया था शव
फतेहपुर के अल्लीपुर में गंगा नदी में रविवार की सुबह पॉलीबैग में भरा हुआ एक शव बहकर कोटिया गांव किनारे आकर फंसा था। जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई थी। कोविड संक्रमण से मौत होने की आशंका पर लोगों ने प्रशासन को इसकी खबर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें