फैजुल्लापुर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से फेंके कोयले को उठाते संदिग्ध लोग।
- फोटो : Amar ujala
दिल्ली-हावड़ा रूट की मालगाड़ियों का माल सुरक्षित नहीं है। जिले में लगभग हर स्टेशन के बीच मालगाड़ियों से कोयला चोरी होता है। आरपीएफ इससे अनजान है या फिर जानबूझकर अनजान बना है। चोरी के इस खेल में स्टेशनों पर तैनात कुछ कर्मचारियों की भी भूमिका है।
बता दें कि चोरी का ऐसा ही नजारा फै जुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार दोपहर देखने को मिला। कोयला चोरी करने के आरोपी खड़ी मालगाड़ी पर चढे़। मालगाड़ी से कुछ मिनटों के अंदर ही बड़ी तादाद में कोयला ट्रैक के आसपास फेंक दिया गया। आरोपी मालगाड़ियों से नीचे उतरे और कोयले को एक जगह इकट्ठा किया। बोरों में भरकर अपने ठिकानों की ओर चले गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना को स्टेशन में तैनात कर्मचारी भी देखते रहे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर कर्मचारियों ने टोकाटाकी करना भी ठीक नहीं समझा। ऐसी घटनाएं जिले के 13 स्टेशनों के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के किनारे देखने को मिल जाती हैं।
वह जल्द ही इस मामले की जांच कराएंगे और जो भी दोषी मिला उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- रामबहादुर, आरपीएफ प्रभारी।