फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: पेट्रोल पंप किसी ने जलाई सिगरेट, धमाके के साथ लगी आग, चार झुलसे

Tue, 20 Apr 2021 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहपुर कोतवाली के रारा स्थित पेट्रोल पंप में देर रात आग गई। जिससे पंप संचालक समेत चार लोग झुलस गए। सभी को देर रात जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रारा के राकेश कुमार शर्मा का गांव के बाहर ही पेट्रोल पंप है। देर रात तकरीबन 11:30 बजे उनके पंप में टैंकर से पेट्रोल उतर रहा था। राकेश अपने साथियों शशिकांत अवस्थी निवासी केवई, केशवपुर निवासी कमलेश शुक्ल और रारा निवासी भगवंत सिंह राना के बैठे थे। तभी किसी ने सिगरेट जलाई। जिससे आग लग गई।

आग चपेट में चारों आ गए। हालाकिं थोड़ी ही देर में आग में काबू पा लिया गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बताया राकेश कुमार शर्मा तकरीबन 80 फीसदी जल गए हैं। जबकि तीन अन्य 45 से 55 प्रतिशत तक जले हैं। सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें