फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
कोतवाली में धरने पर बैठे भाजपाईयों से बात करते कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को पुलिस के पीटने को लेकर कोतवाली में गुरुवार शाम भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर एसपी को बुलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ के आश्वासन पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

भाजपा नगर उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ शाम को बिंदकी कोतवाली पहुंचे। भाजपाई पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। नगर उपाध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ पुलिस ने मारपीट की थी।
इतना ही नहीं एक और कार्यकर्ता को आंबेडकर चौराहे पर पीटा था। पुलिस लगातार कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। कुछ दिन पूर्व भाजपा के दो पदाधिकारियों को पीटकर उनके खिलाफ मारपीट, बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। भाजपा कार्यकर्ता को पुलिस फोन पर प्रताड़ित कर रही है। उनके खिलाफ फर्जी तरीके से दर्ज कराए मामलों को खत्म किया जाए।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना पर सीओ परशुराम त्रिपाठी कोतवाली पहुंचे और आश्वासन दिया कि दर्ज मुकदमे की जांच कराई जाएगी।
किसी झूठे मामले में किसी को नहीं फंसाया जाएगा। ऐसा करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी। उनके आश्वासन पर करीब साढ़े आठ बजे धरना खत्म हुआ। धरने में नगर मंत्री सौरभ बाजपेई, नगर महामंत्री बृजेश मिश्रा, बउवा ठाकुर, रचना हुसैन, अखिलेश त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, विष्णु द्विवेदी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें