फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: सील गोदाम में यूरिया कम मिलने पर संचालक गिरफ्तार, गोदाम संचालक के दो बेटे फरार

विज्ञापन
गबन के आरोप में जेल भेजा गया सोहन लाल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रशासन की ओर से सील किए गए गोदाम से यूरिया की हेराफेरी के मामले में गोदाम संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संचालक और उसके बेटों के खिलाफ डेढ़ माह पहले मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर स्थित मेसर्स अमित एजेंसी थोक उर्वरक विक्रेता के गोदाम में करीब एक साल पहले स्वॉट टीम ने छापा मारा था। टीम की सूचना पर कृषि अधिकारियों ने गोदाम में सस्ती यूरिया को महंगी ब्रांड की बोरियों में पैकिंग करते पकड़ा था। कृषि अधिकारी की तहरीर पर फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कर गोदाम को सील किया गया था। जिसके बाद डीएम ने 14 जून को सील स्टॉक के निस्तारण का आदेश दिया था। डीएम के निर्देश पर गठित टीम में जिला कृषि अधिकारी, नायब तहसीलदार, सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता थे।
जिला कृषि अधिकारी ब्रजेश सिंह के नेतृत्व में टीम 14 जुलाई को निस्तारण के लिए गोदाम पहुंची थी। गोदाम संचालक सोहन लाल और उसके बेटों अमित, अतुल ने टीम का विरोध किया था। टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। टीम ने गोदामों में लगे तालों के अलावा दो अन्य ताले लगे मिले थे। तालों को तोड़कर चार गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में यूरिया की बोरी कम मिलीं।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी ने तीन गोदामों से 957 बोरी यूरिया कम मिलने, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारियों से बदसलूकी का मुकदमा गोदाम संचालक और उसके बेटों पर दर्ज कराया था। इसी मुकदमे की जांच के दौरान कोतवाली के निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सोहनलाल को गिरफ्तार किया है। निरीक्षक ने बताया कि राधानगर से सोहनलाल को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें