फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः भाजयुमो ने किया वर्चुअल युवा सम्मेलन, युवाओं को किया संबोधित

विज्ञापन
वर्चुअल रैली में देशी उत्पादों की शपथ लेते भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर भाजपा युवा मोर्चा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल युवा सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अध्यक्षता युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने की।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने पार्टी की नीतियों की बताते कहा कि हम सब सौभाग्य शाली है कि राम मंदिर हम सबके सामने बनने जा रहा है। हर दो जिलों के बीच में एक मेडिकल कालेज शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क गरीब मध्यम वर्गीय सभी को ध्यान में रखकर सरकार सभी के उत्थान के लिए काम कर रही है।
संबोधन के समापन पर देशी उत्पादों की खरीद की शपथ दिलवाई। क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, शिवाकांत सविता, विमलेश पांडेय, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सावन गुप्ता, आशीष तिवारी, ऐश्वर्य चंदेल, रोहित शर्मा, कुलदीप मौर्या, प्रशांत ओमर सहित अन्य युवा कार्यकर्ता जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें