फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : ट्रक बरामद कर लूटकांड में दो आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के नउवाबाग से लूटे गए ट्रक को बरामद कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चालक का मोबाइल भी मिला है। दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के अंबरा पश्चिम निवासी किशन सिंह का ट्रक मौरंग लेेकर शुक्रवार को आ रहा था। शहर में नउवाबाग के पास चार लोगों ने ट्रक को रुकवा लिया। इन लोगों ने खुद को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया और ट्रक लेकर चले गए थे।
किशन सिंह ने कोतवाली में बैजनाथ सिंह और तीन अज्ञात लोगों पर ट्रक लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें चालक को बंधक बना 33 हजार रुपये और मोबाइल और ट्रक लूटने का आरोप लगाया। बैजनाथ सिंह पर ट्रक छोड़ने के लिए दो लाख रुपये मांगने का आरोप भी तहरीर में लगाया गया।
विज्ञापन

कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आबूनगर निवासी अनुराग और मलवां थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। नरेंद्र मूल रूप से लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के सनसिटी नरपति खेड़ा का निवासी है। आरोपियों के पास से ट्रक और मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें