फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : आईटीआई में दो चरणों में 330 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश

विज्ञापन
आईटीआई प्रांगण में प्रवेश फार्म जमा करने के लिए खड़े छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो गई। तीन दिन चली प्रवेश प्रक्रिया में कुल 190 छात्र-छात्राओं ने आईटीआई में प्रवेश लिया। इस तरह से अब तक कुल प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 330 पहुंच गई है।
विज्ञापन

फतेहपुर, खागा, जहानाबाद, बिंदकी और सिविल लाइन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इनमें सभी ट्रेडों को मिलाकर कुल 1800 सीटें हैं। इनमें प्रवेश लेने के लिए पहले चरण की प्रक्रिया 18 से शुरू होकर 23 अगस्त को समाप्त हुई थी।
इस दौरान कुल 140 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया था। दो सितंबर से चली दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो गई। इस दौरान 190 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया अभी कई चरणों में चलेगी। खास बात तो यह है कि 2019 से जिले की किसी भी आईटीआई की सीटें भर नहीं पाईं। नोडल प्रधानाचार्य एमएम शुक्ल का कहना है कि अभी तो सिर्फ दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया खत्म हुई है। अभी कई चरणों में प्रवेश होंगे। ऐसे में इस बार संस्थानों की सीटें भरने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें