फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: बरात आने के 24 घंटे पहले दुल्हन को अगवा कर ले गया प्रेमी, आरोपी भाइयों का शांतिभंग में चालान

Sun, 18 Jun 2023 07:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के थरियांव में बरात आने के 24 घंटे पहले दुल्हन को अगवा करने वाले प्रेमी के पकड़े गए सहयोगियों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस युवती और उसके प्रेमी का सुराग अभी नहीं लगा सकी है। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोपियों पर गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। इसके बाद भी मामूली कार्रवाई पुलिस पर सवाल खड़ी करती है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की बरात 16 जून की शाम आनी थी। बरात से पहले 15 जून की रात सेमरा गांव का चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू यादव साथियों संग बाइकों से गांव पहुंचा था। बाइक से युवती को ले जा रहा था। युवती के परिवार को भनक लग गई। शोर मचने पर ग्रामीणों की घेराबंदी में चंदू के सहयोगी बाइक सवार सगे भाइयों जसवंत, जयकरन, जगनायक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। चंदू लड़की को ले जाने में सफल हो गया था।

पकड़े गए भाइयों को ग्रामीणों ने थाने में पुलिस को सौंपकर लड़की की बरामदगी की मांग की थी। उनकी बुलेट और अपाचे बाईक, तमंचा, चाकू भी पुलिस की सुपुर्दगी में ग्रामीणों ने दिया था। पुलिस ने तमंचा बरामदगी में जगनायक को जेल भेजा। उसके भाइयों जसवंत, जयकरन का शांतिभंग में शनिवार को चालान किया है। लड़की पक्ष अपहरण में पुलिस की भूमिका संदिग्ध होना बता रहे हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि चंदू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। साथियों की मामले में संलिप्तता नहीं पाई गई। उनका शांतिभंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें