8 जुलाई को प्रकाशित खबर। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बिजली कटौती से जिला अस्पताल को राहत दिलाने के लिए अलग फीडर डालकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इसके लिए उपकेंद्र में फीडर की अलग मशीनें व जिला अस्पताल तक लाइन डाली गई है। अब चिकित्सकों के साथ रोगियों को बिजली कटौती से राहत मिल गई है।
मुराइन टोला उपकेंद्र से जिला अस्पताल को बाकरगंज फीडर से बिजली आपूर्ति अभी तक दी जा रही थी। स्थानीय स्तर पर फाल्ट होते ही जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति बंद हो जाती थी, जिसको लेकर अमर उजाला ने 8 जुलाई से अभियान के रूप में खबरें प्रकाशित कीं।
अस्पताल में बिजली से मरीजों व तीमारदारों को होने वाली समस्या को उजागर किया। तब जिला प्रशासन से जिला अस्पताल के लिए नया फीडर बनाने के निर्देश दिए। 11 केवीए लाइन व उपकेंद्र में अलग फीडर बनाकर जिला अस्पताल के लिए बिजली आपूर्ति शुरू करा दी है।
उपकेंद्र के अवर अभियंता गुलाब सिंह ने बताया कि सिविल क्षेत्र के फीडर में कहीं ट्रांसफार्मर में तो कहीं लोड बढ़ने पर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होता है, जिससे जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित होती थी। अब अलग फीडर बनाए जाने से निर्बाध विद्युत आपूर्ति शुुरू करा दी गई है। राधानगर ट्रांसमिशन व 33 केवीए लाइन में फाल्ट होने पर ही अब जिला अस्पताल की आपूर्ति बंद होगी।