फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मवेशियों की समस्या पर ब्लॉक में किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर आक्रोशित किसानों ने बुधवार को विजयीपुर ब्लॉक में जमकर हंगामा किया। अफसरों के मवेशियों को गोशाला पहुंचाने के आश्वासन पर किसान लौटे।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे अमनी और साहीपुर गांव के करीब 100 किसानों ने करीब 50 अन्ना मवेशियों को खदेड़कर खेल मैदान में बंद कर दिया। इसके बाद किसान हंगामा करते हुए ब्लॉक पहुंचे। यहां पर बीडीओ शकील अहमद ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान मवेशियों को गोशाला भेजने की बात पर अड़े रहे। सूचना पर नायब तहसीलदार शशांक राय व भाकियू अराजनैतिक के जिला सचिव छोटू परिहार ब्लॉक पहुंचे। अफसरों ने कहा कि बुधवार को ही मवेशियों को गोशाला ले जाया जाएगा। इस आश्वासन पर किसान लौटने को राजी हुए। खागा नगर पंचायत से वाहन मंगाकर मवेशियों को खागा भेजा गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत मोहम्मद हारुन, इंस्पेक्टर किशनपुर जेपी शाही, हिन्दलाल यादव, शुभम गुप्ता, अमर सिंह, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

किसान फसल बचाने के लिए गलन भरी ठंड में खेतों पर रतजगा कर रहे हैं। किसान टोली बनाकर व शिफ्ट लगाकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं। पूरे जिले में आवारा मवेशियों का जमावड़ा रहता है। ये आक्रामक भी हो जाते हैं। सड़कों पर दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें