फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अन्ना मवेशियों से परेशान किसान, फसल की सुरक्षा में रातभर चौकीदारी

विज्ञापन
फोटो-7-फसल नष्ट कर रहे अन्ना मवेशी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
थरियांव। हसवा ब्लॉक के सरांय मोहन सलेमपुर में अन्ना मवेशी किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। खेतों में झुंड की वजह से किसान रात में टॉर्च और लाठी लेकर फसलों की सुरक्षा में लगे रहते हैं फिर भी मवेशी उनकी मेहनत को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत ने अब तक अन्ना पशुओं को पकड़कर गोशाला नहीं भेजा है। खेतों के आसपास छुट्टा घूमते गोवंश किसानों के लिए आफत बने हुए हैं। घरों को छोड़कर खेतों में मचान या झोपड़ी बनाकर किसान रातभर पहरा देते हैं।
खेतों में गेहूं, चना, मटर और लाही की फसलें खड़ी हैं। किसान परिवार के अलग-अलग सदस्य फसल की निगरानी करते हैं क्योंकि थोड़ी सी चूक से झुंड फसलें उजाड़ सकता है। ग्राम पंचायत सचिव मकरंद मिश्रा ने कहा कि किसानों की शिकायत पर जल्द ही अन्ना मवेशियों को पकड़कर गोशाला में सुरक्षित किया जाएगा।

फोटो-7-फसल नष्ट कर रहे अन्ना मवेशी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें