फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को 110 लाख करोड़ रुपये का नुकसान: अनिल

विज्ञापन
फोटो-46-फूल-माला पहना कर रा​ष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान का स्वागत करते भाकियू पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान ने मंगलवार को फतेहपुर के नहर कॉलोनी परिसर में किसानों की समस्याओं पर एक सभा की। उन्होंने इस दौरान फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने से हो रहे आर्थिक नुकसान का मुद्दा उठाया। तालान ने दावा किया कि पिछले 25 वर्षों में फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण किसानों को करीब 110 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने ओईसीडी के आंकड़ों का हवाला देते हुए भारत में लंबे समय से नकारात्मक बाजार प्राइस सपोर्ट दर्ज होने की बात कही।
विज्ञापन


तालान ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों पर चुनाव के दौरान वादे कर सत्ता में आने के बाद किसानों की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संगठन का संघर्ष फसल के उचित मूल्य और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर जारी रहेगा।

तालान ने स्पष्ट किया कि उनका संगठन किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं है। उन्होंने बताया कि संगठन पिछले 40 वर्षों से अराजनीतिक तरीके से किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। सभा में रामदत्त मिश्रा, शिवबाबू शर्मा, रमाकांत मिश्रा, बबुली चौहान, मधुसूदन तिवारी और कल्लू सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।

फोटो-46-फूल-माला पहना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान का स्वागत करते भाकियू पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें