फोटो-01-नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
प्रेमनगर। ब्लॉक ऐरायां के दावलपुर मोड़ के पास शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की बैठक हुई। यहां किसान नेताओं ने डीएम रविंद्र सिंह के नाम संबोधित ज्ञापन खागा के नायब तहसीलदार अरविंद कुमार को सौंपा। किसानों ने क्षेत्र में डीएपी और यूरिया की समस्याओं को लेकर बताया कि धान की फसल तैयार होने के बाद अब गेहूं की बोआई अगले महीने शुरू होगी। इससे डीएपी, यूरिया खाद की मांग बढ़ेगी। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एडवोकेट, तहसील अध्यक्ष धर्म सिंह, पंकज साहू, उग्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।