फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखाड़ फेंकी जाएंगी किसान विरोधी सरकारें

Tue, 28 Apr 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण कानून व दैवी आपदा से तबाह किसान समस्याओं को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कहा दैवी आपदा से तबाह किसान परेशान होकर जान दे रहा है, प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार को गुनहगार करार दिया। नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी और पूंजीपतियों की धरोहर है। ऐलान किया गया कि ऐसी सरकारों को उखाड़ फेंका जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को जोन कोआर्डिनेटर अच्छेलाल और मंडल कोआर्डिनेटर राजीव गौतम व राजेश रावत की मौजूदगी में नहर कालोनी में आयोजित धरना-प्रदर्शन में केंद्र व प्रदेश सरकारों को नकारा करार दिया गया। जोन कोआर्डिनेटर ने कहा कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण कानून में किसानों की अनदेखी कर रही है। प्रदेश में बेमौसम बरसात एवं ओले पड़ने से किसान तबाह हो चुका है। इसकी चिंता न ऊपर की सरकार को हैं और न ही नीचे की सरकार को ही। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को किसानों को झूठा हितैषी करार देते हुए कानून व्यवस्था पर प्रदेश की अखिलेश सरकार को फेल करार दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद अब जनता को कुछ भी बताने व गिनाने की जरूरत नहीं है। भाजपा व सपा दोनों के ही स्वार्थी चेहरे, इनके सामने आ चुके हैं। बिंदकी विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा ने कहा कि प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार ने वादे अनगिनत किए, पर उन पर अमल न के बराबर हुआ है। दोनों ही सरकारों ने वोटों के नाम पर सिर्फ आम जनता को ठगा है। हुसैनगंज विधायक मोहम्मद आसिफ ने कहा कि बसपा किसानों के साथ अन्याय किसी भी दशा में नहीं होने देगी। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार को चुनाव में सबक सिखाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि आने वाला समय बसपा का ही है। प्रदेश मेेें कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। अत्याचार, दुराचार, लूट व हत्याओं में इजाफा हुआ है। धरने में पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, जिलाध्यक्ष राजेश अंबेडकर, प्रदीप गर्ग, समीर त्रिवेदी, राम नारायण निषाद, शिवाकांत तिवारी, कासिम दारोगा, पिंटू चौधरी, रमाकांत शिवहरे, बमलहरी द्विवेदी, वीर प्रकाश लोधी, लालू मौर्या समेत बड़ी संख्या में बसपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें