फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत में गरजे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर। ऐरायां विकास खंड में पूर्व प्रधान रमन सिंह के नेतृत्व में भाकियू (अराजनैतिक) के बैनर तले किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय से बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

नहरों में सिंचाई के समय पानी नहीं आता है। इसके कारण किसानों को हर फसल पर नुकसान ही उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व जनप्रतिनिधियों पर भी कटाक्ष किया। कहा कि ऐसे लोगों की तानाशाही समाप्त करने का समय आ गया है। पुलिस पर भी निशाना साधा। भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बिजली समस्या को लेकर आवाज बुलंद की।
कहा कि बिजली कटौती को लेकर सुल्तानपुर घोष उपकेंद्र में महापंचायत की तैयार किसान करें। इसके साथ ही कहा कि नौ तारीख को हर महीने पूर्व प्रधान रमन सिंह के नेतृत्व में बैठक होगी। इस मौके पर विवेक सिंह, प्रवीण सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रभान, सोनू सिंह गौतम, संजीत यादव और अशोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें