फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली कटौती से नाराज किसानों ने उपकेंद्र में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। भीषण गर्मी व धान की रोपाई के बीच बिजली संकट से जूझ रहे किसानों का सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। भिटौरा क्षेत्र के दर्जनों किसान सहिमापुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने बताया कि दिन हो या रात, कहीं बिजली नहीं मिल रही, इससे खेती-किसानी पूरी तरह चरमरा गई है। भिटौरा के किसान दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि 24 घंटे में मुश्किल से 4 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। दिनभर लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है और रात में मुश्किल से एक घंटा बिजली आती है। इससे न तो पंखा चल पा रहा है, न ही मोटर चल रही है। नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। किसानों ने बताया कि धान की रोपाई का सीजन चरम पर है, लेकिन बिजली नहीं होने से मोटर नहीं चल पा रही और खेतों में पानी नहीं जा रहा। इससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उपकेंद्र में करीब 25 किसान पहुंचे और बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। किसानों ने विभागीय लापरवाही पर रोष जताया और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। जेई राघवेंद्र कुमार ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण बिजली सप्लाई बाधित है। दो दिन के भीतर सुधार कर दिया जाएगा और बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। इस मौके पर सुरेन्द्र मिश्र, पन्नू साहू, रामू शुक्ला, असगर, सुरेश, रवी, अजय कुमार, विकास तिवारी और शिवभोला सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें