फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किसानों ने खाद के लिए किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण के तरीके पर मंगलवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने समिति परिसर में जमकर हंगामा किया और वितरण व्यवस्था पर पक्षपात व मनमानी के आरोप लगाए। सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थिति संभाली।
विज्ञापन

किसान बाबूलाल, लाल बहादुर, दिलीप कुमार, वेद प्रकाश दूबे उर्फ वेदू, सुरेश कुमार, मुन्ना, जयकरण, छोटकू, भोले राजपूत आदि ने बताया कि पिछले तीन दिनों से खाद लेने के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं। आरोप लगाया कि हर बार अंगूठा लगवा लिया जाता है पर खाद नहीं दी जाती हैं। वहीं बाद में आने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को आसानी से खाद उपलब्ध करा दी जाती है।
किसानों ने कहा कि मंगलवार सुबह से भी लाइन में लगे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिली। इससे नाराज किसानों ने समिति परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि खाद वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और मनमाने तरीके से कुछ लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। किसानों ने प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। समिति के सचिव मृदुल कुमार तिवारी ने बताया कि शनिवार को 520 बोरी यूरिया खाद आई थी, जिसका वितरण तीन से पांच बोरी प्रति किसान के हिसाब से किया गया है। काफी किसान अभी शेष हैं, जिन्हें शुक्रवार तक प्राथमिकता के आधार पर खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें