फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खेत पर पड़ा मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खेत जोतने गए किसान का शव सुबह खेत पर पड़ा मिला। कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर खड़ा मिला है। उसकी की मां ने हत्या की आशंका जता पुलिस से शिकायत की है।पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। फील्ड यूनिट की टीम ने जांच की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गंभरी गांव निवासी सविता ने बताया कि उसका पुत्र सुरेंद्र (30) ट्रैक्टर से दूसरों के खेत जोताई का काम करता था। शनिवार की रात नौ बजे गांव का ननकू उसे खेत जुताई कराने ले गया था इसके बाद वह घर नहीं लौटा। वह सभी सुबह ननकू के खेत पहुंचे। ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हालत में सीधा खड़ा था। ट्रैक्टर से करीब 20 मीटर दूर शव पड़ा था।
मां ने हत्या की आशंका जताई है। बताया कि वह जिस जमीन पर जुताई करने आया था, उसका विवाद चल रहा था। किसान ननकू ने बताया कि वह सुरेंद्र को खेत पर छोड़कर घर चला आया था। पुलिस का मानना है कि खेत पर खंती में ट्रैक्टर पलटा है। हादसे के बाद किसी ने ट्रैक्टर मौके से हटाया होगा। चालक को मृत देखकर ट्रैक्टर हटाने वाला भाग निकला है। हादसे से मां और पत्नी रूपा का हाल बेहाल दिखा। चालक का एक तीन माह का बेटा प्रियांशू और चार साल की बेटी जानकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें