फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दाह संस्कार में जल्दबाजी से गहराया शक

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। पेट्रोल डालकर छात्रा का शव फूंकने के मामले में ग्रामीणों में चर्चा है कि बदनामी के चलते ही छात्रा की हत्या कर शव फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई है। जल्दबाजी में पेट्रोल डालकर शव को फूंका गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा की शुक्रवार रात मौत हो गई थी। परिजनों ने शनिवार सुबह गांव किनारे पेट्रोल डालकर शव फूंक दिया था। आग की लपटों से छात्रा का पिता समेत छह लोग झुलस गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक छात्रा का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह नौ जुलाई को परिवार की एक शादी में गई थी। वहां से पूरी रात लापता थी। इसे लेकर घर में कलह का माहौल था।
ग्रामीणों ने छात्रा को फंदे पर लटका देखा था, उसके पैर जमीन टिके हुए थे। उधर, छात्रा जिस स्कूल में पढ़ती थी विद्यालय संचालक ने बताया वह अक्सर छुट्टी पर रहती थी। स्कूल आने पर लंच के बाद ही छुट्टी लेकर चली जाती थी। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से घटना के बारे में कई तरह सूचनाएं आई हैं। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



..तो पुलिस की सहमति से अंतिम संस्कार
छात्रा की मौत की सूचना को पुलिस इंकार कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना की सूचना पर पुलिस आई थी। पुलिस कुछ देर रुकने के बाद परिजनों के अंतिम संस्कार की बात कहने पर लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें