स्वागत के दौरान मुत्तौर में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सि
- फोटो : FATEHPUR
मुत्तौर कस्बे में भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का फूलमाला पहना कर स्वागत किया। फिर बूथ प्रमुख चिदानंद शुक्ला के घर गए और वहां पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ से बांदा के सिमौनी गांव जा रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानून में किसानों को गुमराह किया जा रहा है। कृषि कानून किसानों के हित में है। उसके बावजूद भी प्रधानमंत्री किसानों से वार्ता करने और बिल में संशोधन करने को तैयार हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा से कहा कि कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहें और बीच-बीच संवाद स्थापित करें।
बूथ प्रमुख चिदानंद शुक्ला के घर में एक घंटा रुकने के बाद बांदा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी, मंडल मंत्री व दतौली प्रधान राजा सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह, अनिल शुक्ला, अजय सिंह, महेंद्र सिंह, सौरभ, कोर्रा प्रधान दिनेश सिंह दिल, नीरज सिंह, कुलदीप भदौरिया, पुष्पराज पटेल, पुत्तन तिवारी, अंकित मौजूद रहे।