फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिना सर्वे चकबंदी से आक्रोशित किसानों ने अधिकारी को घेरा

विज्ञापन
फोटो-24-सहायक चकबंदी अधिकारी का घेराव करके किसान। संवाद
विज्ञापन
बहुआ। असोथर ब्लॉक के ललौली गांव में किसान बिना सर्वे के हो रही चकबंदी से परेशान हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने सहायक चकबंदी अधिकारी महेंद्र सिंह का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व टीम दो महीने से मनमाने ढंग से चकबंदी कर रही है।
विज्ञापन

इनकी जमीनें टुकड़ों में बांटी जा रही हैं। बाग, बुजुर्गों के कब्रिस्तान, कुआं और नलकूप वाली जमीनों पर दूसरों की चक बनाई जा रही है। किसानों ने कीमती जमीनों का बिना सर्वे किए चकबंदी विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया।
मुबारक खान, इरफान अहमद, श्रीराम, दिनेश कुमार सहित कई किसानों ने प्रदर्शन किया। सहायक चकबंदी अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर मामले के निराकरण का आश्वासन दिया।

फोटो-24-सहायक चकबंदी अधिकारी का घेराव करके किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें